ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरप्रदर्शनी से दिया अनेकता में एकता का संदेश

प्रदर्शनी से दिया अनेकता में एकता का संदेश

इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में शनिवार को विभिन्न विषयों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अनेकता में एकता का संदेश देते पोस्टर, मॉडलों के साथ ही भारतीय सेना की शौर्य गाथा को भी...

प्रदर्शनी से दिया अनेकता में एकता का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 15 Feb 2020 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में शनिवार को विभिन्न विषयों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अनेकता में एकता का संदेश देते पोस्टर, मॉडलों के साथ ही भारतीय सेना की शौर्य गाथा को भी प्रदर्शित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बोहरा ने कहा कि विभिन्न विषयों के स्टॉल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलने के साथ ही देश की संस्कृति और इतिहास से रूबरू होने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक सौहार्द होना जरूरी है। आपसी प्रेम और भाईचारे से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। प्रदर्शनी के दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, तकनीकी शिक्षा, हिंदी, अंग्रेजी विषयों पर अपनी मजबूत पकड़ प्रदर्शित की। विभिन्न धर्मों के विवाह मंडप प्रोजेक्ट के माध्यम से जहां अनेकता में एकता का संदेश दिया गया, वहीं बाघा बार्डर पर होने वाली दैनिक परेड पर आधारित पोस्टर के माध्यम से भारतीय सेना की शौर्य गाथा का वर्णन किया गया। इसके साथ ही प्रदर्शनी में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को दर्शाते हुए पोस्टर और मॉडल भी दिखाए गए। इस दौरान शालिनी, रुचिता, मीनाक्षी, प्रीति, सीमा राज, दीपिका, मनोज चौहान, गुरुप्रीत कौर, तानिया, साहिल रावत, प्रांजल, अनुष्का पालीवाल, सलोनी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें