ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरआपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

25 जून 1975 को लोकतन्त्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाये जाने की घटना पर भाजपा हरबर्टपुर मंडल की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पदाधिकारियों...

आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 25 Jun 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। संवाददाता

भाजपा हरबर्टपुर मंडल की ओर से 1975 में देश में आपातकाल लगाये जाने की घटना पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने आपातकाल के दौर को लोकतंत्र का काला अध्याय करार दिया।

शुक्रवार सुबह नगर क्षेत्र में आयोजित विचार गोष्ठी में अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि निवर्तमान इंदिरा सरकार ने जिस तरह से संवैधानिक कानून और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की हत्या कर आम आदमी की आवाज को कुचलने का कृत्य किया था, वह इतिहास में लोकतंत्र की हत्या के काले दिन के रूप में अंकित है। इस काले दिन को कोई भी भारतीय भूला नहीं सकता। जिला मंत्री विनोद कश्यप ने भी आपातकाल पर प्रकाश डालते हुए इसे इतिहास का काला दिन करार दिया। इस मौके पर जनार्दन जोशी, प्रवीन गुप्ता, देवेन्द्र, नरेन्द्र राठौर, योगेन्द्र सैनी, संदीप ठाकुर, योगेश वर्मा, मंसूर अली खान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें