समाज के विकास में महिलाओं का योगदान अहम
उत्तराखंड भोजनमाता संगठन की ओर से रविवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया...

भोजनमाता संगठन ने महिला दिवस पर किया कार्यक्रम
बेटी को उच्च शिक्षा देने का लिया संकल्प
विकासनगर। हमारे संवाददाता
उत्तराखंड भोजनमाता संगठन की ओर से रविवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने 21वीं सदी की महिला को समाज के विकास में अहम योगदान देने वाली करार दिया। कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम फहरा रही हैं। इसके साथ ही प्रत्येक बेटी को उच्च शिक्षा देने का का संकल्प लिया गया।
मुख्य वक्ता नारी शक्ति स्वरूपा महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीता मौर्य ने कहा कि नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं। कहा कि 21वीं सदी में नारी अपने साहस के बल पर आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। संगठन की सचिव रीता नेगी ने कहा कि इस सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर छूने की अपार क्षमता है। समाज के दो पंख हैं, एक महिला और दूसरा पुरुष। दोनों ही पंख समान होंगे तभी समाज और राष्ट्र का विकास होगा। बताया कि दृढ़ इच्छा शक्ति और शिक्षा ने महिलाओं के लिए सफलता की राह प्रशस्त कर दी है। संगठन की महामंत्री नीलम नेगी ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। भोजनमाता संगठन की अध्यक्ष उषा देवी ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से सरकारी विद्यालयों में कार्यरत भोजनमाताओं का मानेदय बढ़ाने की मांग की है। कार्यक्रम का संचालन काजल गुप्ता ने किया। इस दौरान ब्रह्मकुमारी संस्थान की तारा, चंद्रकला, हंसलोक आश्रम छतरपुर की महात्मा सुचिबाई, संसारवती, चंपा, सोमा, बिट्टो देवी, सुनीता, काजल गुप्ता, सिंधु, उमा, निर्मला, कमला राणा, ममता चौहान आदि मौजूद रहे।
महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
नगर पालिका प्रशासन की ओर से महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने कहा कि महिला स्वच्छता कर्मी नगर में बतौर पर्यावरण प्रहरी अपनी सेवाएं दे रही हैं। हर मौसम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में इन महिला कर्मियों का विशेष योगदान है। कार्यक्रम के तहत बाला देवी, सुमित्रा देवी, कुंता देवी और सुषमा देवी को सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, सफाई निरीक्षक जेएस राय, वारियर्स गर्ल्स फाउंडेशन की अध्यक्ष रिहाना सिद्दीकी, प्रीति सैनी, मुस्कान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


