ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपित्रों के आशीर्वाद से ही घर में सुख शांति मिलती है: स्वामी

पित्रों के आशीर्वाद से ही घर में सुख शांति मिलती है: स्वामी

डाकपत्थर स्थित द्वितीय क्लब में चल रही श्री राम कथा में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मंगलवार को कथा व्यास स्वामी रामचंद्राचार्य ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के बाल्यकाल की कथाएं सुनाई। मंगलवार शाम...

पित्रों के आशीर्वाद से ही घर में सुख शांति मिलती है: स्वामी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरTue, 17 Sep 2019 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाताडाकपत्थर स्थित द्वितीय क्लब में चल रही श्री राम कथा में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मंगलवार को कथा व्यास स्वामी रामचंद्राचार्य ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के बाल्यकाल की कथाएं सुनाई। मंगलवार शाम कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। कथा व्यास स्वामी रामचंद्राचार्य ने प्रभु श्री राम के भजन राम धुन लागी से कथा की शुरुआत की। उनके मुख से प्रभु को समर्पित भजन ने मौजूद श्रद्धालुओं को भाव विभोर होकर झूमने पर विवश कर दिया। कथा सुनाते हुए कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम व उनके भाइयों के बाल्यकाल के कई सुंदर प्रसंग सुनाये। प्रभु श्री राम के बाल्यकाल के प्रसंग सुन मौजूद श्रद्धालु भी अपने आप को भगवान श्री राम के जयकारें लगाने से रोक नहीं सके। कथा व्यास ने भक्तों को श्राद्ध पक्ष में कथा के महत्व की जानकारी भी दी। बताया कि पित्रों के आशीर्वाद से ही घर में सुख समृद्धि आती है। कथा में गजेन्द्र दत्त बिजल्वाण, लाजवंती सेमवाल, शिवचरण गुप्ता, निरंकार शर्मा, रमा सक्सेना, मुरली बलोदी, ज्योना कैन्तूरा, सतेन्द्र तिवारी, कविता शर्मा, नंद किशोर, शारदा, बीना शर्मा, सुबोध गोयल, बीएन पांडेय, राजेन्द्र बिजल्वाण, मोहनी, मधुसूदन कौशिक, प्रेम भरोसे आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें