ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरविज्ञापन निविदाओं का आर्यन ग्रुप ने किया स्वागत

विज्ञापन निविदाओं का आर्यन ग्रुप ने किया स्वागत

आर्यन सामाजिक संगठन ने पालिका चेयरमैन के क्षेत्र में विज्ञान सम्बंधित निविदाओं के निर्णय का स्वागत किया है। ग्रुप पदाधिकारियों ने पालिका प्रशासन के साथ जनहित का निर्णय करार दिया। बुधवार सुबह आर्यन...

विज्ञापन निविदाओं का आर्यन ग्रुप ने किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 17 Jan 2018 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्यन सामाजिक संगठन ने पालिका चेयरमैन के क्षेत्र में विज्ञान सम्बंधित निविदाओं के निर्णय का स्वागत किया है। ग्रुप पदाधिकारियों ने पालिका प्रशासन के साथ जनहित का निर्णय करार दिया। बुधवार सुबह आर्यन संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पालिका के निर्णय पर खुशी व्यक्त की। प्रदेश महासचिव अनिल तोमर ने कहा कि होर्डिंग विज्ञापन के मामले में लंबे समय से पालिका क्षेत्र में बड़ा खेल चल रहा था। पूर्व में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए बिना किसी निविदा के टेंडर दिए गये। इससे कुछ लोगों का तो भला हुआ, लेकिन पालिका प्रशासन को कोई लाभ नहीं मिला। हालांकि, वर्तमान पालिकाध्यक्ष ने पालिका क्षेत्र में विज्ञापन सम्बंधित निविदाएं आमंत्रित करने का निर्णय लेकर सराहनीय कार्य किया है। इससे जहां पालिका को आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। बैठक में अमित मिश्रा, सौरभ उनियाल, राकेश ठाकुर, रोहित रोहिला, प्रह्लाद, सुनील चौहान, अशोक, हिमांशु गौड़, नौशाद अली, शहनवाज, धमेन्द्र सिंह, बारू सिंह चौहान, जमशेद, आशु आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें