Vikasnagar News: कराटे चैंपियनशिप में अल्टस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक
Vikasnagar News: -तीन स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक पर जमाया कब्जा - कोच कार्तिक अरोड़ा

Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता । देहरादून के हर्रावाला में आयोजित एसएसकेए राज्य कराटे चैंपियनशिप-2026 में द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के सात खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल नौ पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इनमें तीन स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही विद्यालय के कराटे प्रशिक्षक कार्तिक अरोड़ा को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रशांत त्रिपाठी ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक हासिल किया। आयुषी और अंश बिष्ट ने कुमिते में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सृष्टि सिंह ने कुमिते और काता दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम किए। वहीं, अंशिका राणा ने कुमिते में रजत पदक जीता। पंकज सिंह असवाल और पारुल बिष्ट ने कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय के कराटे प्रशिक्षक कार्तिक अरोड़ा को खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने, उनके कौशल को निखारने और प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु गुप्ता और प्रबंधन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षक कार्तिक अरोड़ा तथा प्रवीन कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेलों में इस तरह की उपलब्धियां विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।

