ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरभाजपा सरकार की उपलब्धियां घर-घर जाकर बताई

भाजपा सरकार की उपलब्धियां घर-घर जाकर बताई

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तेलपुरा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के साथ कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर लोगों से मिलकर सरकार की उपलब्धियों के पपत्र...

भाजपा सरकार की उपलब्धियां घर-घर जाकर बताई
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 12 Jun 2020 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तेलपुरा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के साथ कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर लोगों से मिलकर सरकार की उपलब्धियों के पपत्र बांटे। इस दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। शुक्रवार सुबह विधायक पुंडीर के नेतृत्व में आयोजित अभियान में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया। सोशल डिस्टेंस के बीच कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई क्षेत्र में लोगों को पपत्र बांटकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। तेलपुरा में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक पुंडीर ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकास की दौड़ में शामिल करने के साथ कोरोना जैसी बीमारी से बचाने के प्रयास किए हैं। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को सरकार की ओर से जारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फर्स्वाण, बल बहादुर थापा, मदन मोहन खंतवाल, हरीश चौहान, कविता क्षेत्री, यशपाल सिंह नेगी, राजू थापा, वीरेंद्र सिंह, गजेंद्र थापा, अर्जुन थापा, डीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय जनता पार्टी साहिया मंडल कार्यकर्ताओं ने भी शुक्रवार को घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई। कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस के बीच ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के पपत्र बांटे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। अभियान में मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, महामंत्री प्रशांत भसीन, परवीन चौहान, भोपाल रावत, संजय शर्मा, केशर तोमर आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें