बालिकाओं को बताए उनके अधिकार
वॉरियर्स गर्ल्स ग्रुप हरबर्टपुर की ओर से ढकरानी गांव में जागरुकता अभियान चलाया गया। ग्रुप सदस्यों ने बालिकाओं को शिक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरुक...
वॉरियर्स गर्ल्स ग्रुप हरबर्टपुर की ओर से ढकरानी गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रुप सदस्यों ने बालिकाओं को शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। ढकरानी गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रुप सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होंने गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर उन्हें शिक्षा व अधिकारों की जानकारी दी। ग्रुप अध्यक्ष रिहाना सिद्धीकि ने ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को प्रमुख रूप से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की बात कही। कहा कि जब तक बेटियों को पढ़ाया नहीं जाएगा, तब तक वो आगे नहीं बढ़ सकती। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को कई कानूनी जानकारी भी दी। इस मौके पर फिरोज, प्रियंका, प्रीति सैनी, शबनम आदि मौजूद रहे।