Vikasnagar News: टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर मांग की कि सभी शिक्षकों को परीक्षा से छूट मिले और पुरानी पेंशन प्रणाली को पुनः लागू किया जाए।

Vikasnagar News: टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना

Vikasnagar News: शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, उपशाखा सहसपुर के नेतृत्व में शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उप शिक्षा अधिकारी सहसपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। शिक्षकों ने मांग की कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट दी जाए। इसके लिए अधिनियम एवं संबंधित नियमों में आवश्यक संशोधन करने की भी मांग की गई। धरने के दौरान शिक्षकों ने अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग भी उठाई।

उनका कहना था कि नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के हित में नहीं है और पुरानी पेंशन को पुनः लागू किया जाना चाहिए। शिक्षक नेताओं ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ तथा उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान रविंदर, भूपेश पुरोहित, मोहन पांडे, प्रमोद सिंह रावत, स्नेहालता बिड़लान, प्रीति खाली, मृदुल सिंह, शकील अहमद,गुलाब कुमार, रेणुबाला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsVikasnagar News: टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना