Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsTeacher s Mobile ATM Cash and Bike Robbery Accused Granted Bail
शिक्षक से लूट के आरोपी को मिली जमानत

शिक्षक से लूट के आरोपी को मिली जमानत

संक्षेप:

पुलिस ने गत 28 अगस्त को गिरफ्तार कर भेजा था जेल, कोर्ट ने 20 हजार

Sep 10, 2025 09:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

शिक्षक से मोबाइल, एटीएम, नकदी और बाइक लूटने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने 28 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में फतेह सिंह चौहान पुत्र स्व. केदार सिंह हाल निवास चकराता रोड लाइन जीवनगढ़ विकासनगर ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि वह 26 अगस्त को वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। ढ़करानी ढालीपुल के पास एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। उन्होंने उसे पीछे बैठा लिया। आरोपी ने बताया कि वह टाइल लगाने का काम करता है। उन्होंने भी अपने वॉशरूम में टाइल का काम कराना था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपी ने कहा कि वह उनके यहां टाइल लगा देगा। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर मांगा और कहा कि वह बाद में संपर्क करेगा। स्कूल से छुट्टी के बाद जब फतेह सिंह वापस घर जा रहे थे तो उन्हें आरोपी का फोन आया। इसके बाद उन्होंने शराब पी। इसी बीच आरोपी उसकी जेब से आईफोन, एटीएम और कुछ पैसे निकाले और बाइक लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी 28 अगस्त को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अपर सत्र न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी थी। उसने कहा कि उसे गलत फंसाया गया। उसकी फतेह सिंह चौहान से जान पहचान थी। उसके साथ फतेह सिंह चौहान की देनदारी है। देनदारी से बचने के लिए उसने यह साजिश रची। अपर सत्र न्यायाधीश ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए आरोपी को 20 हजार के निजी बंधपत्र पर जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।