ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरमहिलाओं को सिखाए बचत के गुर

महिलाओं को सिखाए बचत के गुर

साहिया। सनातन धर्म मंदिर में विकासखंड कार्यालय के तहत बैठक आयोजित हुई। इसमें ग्राम पंचायत नेवी से महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में ग्रामीण महिलाओं को समूह बनाकर बचत करने के गुर सिखाए गये। बतौर...

महिलाओं को सिखाए बचत के गुर
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 16 Nov 2019 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिया। सनातन धर्म मंदिर में विकासखंड कार्यालय के तहत बैठक आयोजित हुई। इसमें ग्राम पंचायत नेवी से महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में ग्रामीण महिलाओं को समूह बनाकर बचत करने के गुर सिखाए गये। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा और खंड विकास अधिकारी जेएस रावत ने महिलाओं को समूह बनाकर स्वरोजगार से जुड़ने को प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को बचत के प्रति प्रेरित करते हुए भविष्य निर्माण के प्रयास करने की बात भी कही। इस दौरान महिलाओं को समूहों का निर्माण भी किया गया। कार्यक्रम में साहिन, सुल्ताना, सलोचना, नरेन्द्र, राकेश बिष्ट, सुमन तोमर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें