ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरचकराता में धूप खिलने पर ठंड से राहत

चकराता में धूप खिलने पर ठंड से राहत

जौनसार बावर क्षेत्र में सोमवार से बदले मौसम का मिजाज शुक्रवार को ठीक रहा। सुबह सूर्यदेव के दर्शन होने से क्षेत्रवासियों को भीषण ठंड से राहत मिली। हालांकि, शाम होते-होते चली ठंडी हवाओं ने एक बार फिर...

चकराता में धूप खिलने पर ठंड से राहत
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 29 Nov 2019 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

चकराता। हमारे संवाददाताजौनसार-बावर क्षेत्र में सोमवार से बदले मौसम का मिजाज शुक्रवार को ठीक रहा। सुबह सूर्यदेव के दर्शन होने से क्षेत्रवासियों को भीषण ठंड से राहत मिली। हालांकि, शाम होते-होते चली ठंडी हवाओं ने एक बार फिर लोगों को घरों में कैद कर दिया। बुधवार तड़के जौनसार की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया था। धूप न खिलने से लोग घरों में कैद होकर रह गये थे। हालांकि, गुरुवार को मौसम साफ रहा। लेकिन, आसमान में मंडराते बादलों ने तापमान को बढ़ने नहीं दिया। जिससे दिनभर लोगों को गर्म कपड़ों के साथ अंगीठी, हीटर आदि के सहारे ठंड का सामना करना पड़ा। लेकिन, शुक्रवार को खिली चटख धूप ने लोगों को ठंड से राहत पहुंचाई। गुरुवार की अपेक्षा तापमान तीन डिग्री बढ़कर 11 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम साफ रहने से छावनी बाजार के साथ क्षेत्र के पर्यटक स्थलों पर रौनक भी दिखाई दी। बर्फबारी की सूचना के बाद पहुंचे पर्यटकों ने भी देवबन, मुंडाली, व्यास शिखर आदि चोटियों पर पहुंचकर बर्फ का लुत्फ उठाया। हालांकि, शाम होते-होते तापमान फिर 8 से 7 डिग्री तक लुढक आया। जिससे पर्यटकों को होटलों की शरण लेनी पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें