ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरराइंका छरबा के छात्रों ने राजभवन में दिखाई प्रतिभा

राइंका छरबा के छात्रों ने राजभवन में दिखाई प्रतिभा

राजभवन में आयोजित बंसत उत्सव में राइंका छरबा की रेड क्रास टीम के सदस्यों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्र-छात्राओं ने बसंतोत्सव के उपलक्ष में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के द्वितीय व तृतीय स्थान...

राइंका छरबा के छात्रों ने राजभवन में दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 11 Mar 2019 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाताराजभवन में आयोजित वसंत उत्सव में राइंका छरबा की रेड क्रास टीम के सदस्यों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रों ने वसंतोत्सव के उपलक्ष में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल की रेडक्रास समिति के जितेन्द्र सिंह बुटोइया ने बताया कि रविवार को राजभवन में आयोजित वसंत उत्सव में स्कूल की रेड क्रॉस सोसायटी के 30 सदस्यीय दल ने भाग लिया था। छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम राजभवन का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने वसंत उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राज्यपाल बेबीरानी मोर्य व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भी भेंट की। इस दौरान रेड क्रॉस की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्कूल के छात्र सोनू ने द्वितीय एवं नेहा व विक्रांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जोकि, स्कूल के साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बसंत उत्सव में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की प्रशंसा भी की। इस मौके पर जाहित हुसैन, रूपाली शर्मा, प्रीति, सिया, सलोनी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें