ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरछात्र-छात्राओं को किया जैविक व अजैविक कूड़े के प्रति जागरुक

छात्र-छात्राओं को किया जैविक व अजैविक कूड़े के प्रति जागरुक

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुडरिच में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरुकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानाध्यापिका नीलम बिश्नोई ने छात्र-छात्राओं को जैविक व अजैविक कूड़े के प्रबंधन की जानकारी...

छात्र-छात्राओं को किया जैविक व अजैविक कूड़े के प्रति जागरुक
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 06 Sep 2019 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुडरिच में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरुकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानाध्यापिका नीलम बिश्नोई ने छात्रों को जैविक और अजैविक कूड़े के प्रबंधन की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह विद्यालय में हुई गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि यदि छात्र जागरूक होंगे, तो वो पूरे समाज को जागरूक कर सकते हैं। कहा कि यदि कूड़े का प्रबंधन ठीक से किया जाए तो कूड़े से होने वाली समस्या पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदान में रखने व गीले कूड़े से खाद तैयार करने की जानकारी भी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में रौपे गये पौधों व क्यारियों की साफ सफाई भी की। इस मौके पर सुनैना देवी, शिवानी, मीनाक्षी, मीरा, सोनू, सानिया, शगुन, प्रिया, सचिन, धीरज, रौनक, दीक्षा, काजल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें