Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsStudent Arrested with 3 29 kg of Ganja in Selakui
तीन किलो 291 ग्राम गांजे के साथ  बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र धरा

तीन किलो 291 ग्राम गांजे के साथ बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र धरा

संक्षेप:

तलाशी में किचन और बेड के भीतर से बरामद किया गया गांजा सेलाकुई के

Dec 18, 2025 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

सेलाकुई पुलिस ने तीन किलो 291 ग्राम गांजे के साथ क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले बीएसएसी एग्रीकल्चर के छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंजारावाला गली में एक हॉस्टल में किराए पर रहता है। यह गांजा वह संस्थान के छात्रों, स्थानीय लोगों और मजदूरों को बेचता था। आरोपी ने जिस व्यक्ति से गांजा खरीदा, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीड़ी भट्ट ने बताया कि सेलाकुई पुलिस को हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र के गांजा बेचने की सूचना मिली।

इस पर सेलाकुई पुलिस ने एसएसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने बंजारावाला गली में स्थित टू -लेट नाम का हॉस्टल में जांच की। हॉस्टल में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं किराए पर रहते हैं। हॉस्टल के प्रथम तल में स्थित कमरे में एक युवक मिला। उसने अपनी पहचान ललटू कुमार पुत्र महेंद्र मेहता निवाासी ग्राम तराबे मधेपुरा बिहार के रूप में दी। उसके किचन और बेड के अंदर से तीन किलो 291 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि एक निजी शिक्षण संस्थान में बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर का छात्र है। उसने बरामद गांजा तरुण यादव निवासी चौघारा थाना गम्हरिया जिला मधेपुरा बिहार से 25 हजार रुपये में खरीदा था। इसे वह स्थानीय युवकों, छात्रों और इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले मजदूरों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। थानाध्यक्ष ने बताया कि तरुण यादव की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ----------