ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरहवन यज्ञ के साथ श्री राम कथा सम्पन्न

हवन यज्ञ के साथ श्री राम कथा सम्पन्न

पछुवादून गढ़वाल सभा के तहत दिनकर विहार में चल रही श्री राम कथा के अंतिम दिन हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर जन कल्याण की मन्नतें मांगी। इस दौरान प्रभु...

हवन यज्ञ के साथ श्री राम कथा सम्पन्न
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 19 Oct 2018 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पछुवादून गढ़वाल सभा के तहत दिनकर विहार में चल रही श्री राम कथा के अंतिम दिन हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर जन कल्याण की मन्नतें मांगी। इस दौरान प्रभु श्री राम के जयकारों से पंडाल गूंजायमान रहा। श्री राम कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। गढ़वाल सभा के पदाधिकारियों सहित स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हवन यज्ञ में भाग लिया। कथा व्यास हरिशरण शास्त्री ने विधि विधान से हवन यज्ञ सम्पन्न कराया। इस दौरान पूर्णाहुति के बाद आरती का आयोजन भी हुआ। कथा व्यास हरिशरण शास्त्री ने मौजू श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए श्री राम के आर्दशों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि प्रभु श्री राम जन-जन का कल्याण करने वाले हैं। जहां श्री राम कथा का आयोजन होता है, वहां का वातावरण राममयी हो जाता है। इस मौके पर चंदन सिंह सजवाण, राजू बिंजौला, ओपी राणा, हेमचंद सकलानी, सुमन मोहन ममगाई, आरपी सेमवाल, माधवानंद रतूडी, प्रकाश चंद भट्ट, विनोद बिजल्वाण, सत्यानंद भट्ट, कृष्णा नौटियाल, शशि पैन्यूली, आभा पैन्यूली, कमला जोशी, लीलावती राणा, कमलेश रावत, सरोज मलासी, सुनीता चमोली, शकुंतला ढौढियाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें