ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरशिलगुर महाराज हरिद्वार से हिमाचल रवाना

शिलगुर महाराज हरिद्वार से हिमाचल रवाना

हरिद्वार में शाही स्नान के बाद गुरुवार सुबह शिलगुर महाराज हिमाचल प्रदेश के चूड़धार को रवाना हो...

शिलगुर महाराज हरिद्वार से हिमाचल रवाना
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 21 Jun 2018 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार में शाही स्नान के बाद गुरुवार सुबह शिलगुर महाराज हिमाचल प्रदेश के चूड़धार को रवाना हो गए।आस्था के प्रतीक शिलगुर महाराज के चंदोऊ गांव में 12 साल बाद विशाल जागड़े को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बुधवार सुबह जागड़े से पहले शाही स्नान के लिए शिलगुर महाराज हरिद्वार निकले। यहां स्नान के बाद देवता हिमाचल प्रदेश स्थित चूड़धार मंदिर के लिए रवाना हो गए। पुजारी बंशीराम शर्मा ने बताया कि सैंकड़ों श्रद्धालुओं के साथ यात्रा कर रहे शिलगुर महाराज चूड़धार में शाही स्नान के बाद शुक्रवार को पंजीटिलानी गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर यहां से शनिवार 23 जून को देव पालकी चंदोऊ गांव पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि लोग 12 साल बाद चंदोऊ गांव में विशाल जागड़े का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यहां जागड़े की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर वजीर कुंवर सिंह, दीवान सिंह, पंचम सिंह, रणवीर सिंह, कुंदन सिंह, अमर सिंह, रतन सिंह, भाग चंद, सूरत सिंह और नागचंद मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें