चकराता में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड
रविवार को चकराता में मौसम ने फिर से करवट ली, जिससे जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। अधिकतम तापमान 14°C और न्यूनतम 6°C दर्ज किया गया। बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई और पर्यटक होटल के कमरों में दुबक गए।...

रविवार दोपहर को चकराता में एक बार फिर मौसम बदला और जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई और लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। चकराता में रविवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार दोपहर तक हुई बारिश के बाद खुले मौसम से रविवार सुबह से ही चकराता में धूप खिली थी, लेकिन दोपहर दो बजे बदले मौसम के बाद आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर साढ़े तीन बजे से जोरदार बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बीच बीच मे कई बार ओलावृष्टि भी हुई। लगभग डेढ़ घंटे तक हुई बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी भी बढ़ गई। चकराता आए पर्यटक भी बारिश के बाद होटल के कमरों में दुबक गए। स्थानीय लोग मोटे कपड़े, जैकेट, मफलर पहने नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।