Vikasnagar News: ई-रिक्शा को टक्कर मारने वाले कार सवार पर मुकदमा
Vikasnagar News: विकासनगर के सहसपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का इलाज किया गया है, और हादसे की जांच जारी है।

Vikasnagar News: विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 22 जुलाई का है। प्रदीप कुमार निवासी सहसपुर ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी पिंकी देवी जो विकासनगर में सैलून संचालित करती हैं, काम से ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। आरोप है कि जस्सोवाला और लखनवाला के बीच विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया, जबकि कार आगे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन-चार लोग दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल ई-रिक्शा चालक और पिंकी देवी को तत्काल पास के सिटी अस्पताल पहुंचाया। बताया कि हादसे में उनकी पत्नी के चेहरे पर 15 टांके आए, दाहिने हाथ की कॉलर बोन टूट गई तथा बाएं हाथ की कोहनी में फ्रैक्चर हो गया। उनका उपचार बाद में अस्पताल में कराया गया। कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि तहरीर के बाद कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


