Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsServer Down Disrupts Birth and Death Certificate Issuance in Vikasnagar Hospitals and Municipalities
बेवसाइट में दिक्कत आने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बने

बेवसाइट में दिक्कत आने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बने

संक्षेप:

विकासनगर में बुधवार को सर्वर डाउन होने के कारण अस्पतालों और नगर पालिकाओं में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाली वेबसाइट नहीं खुली। इससे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में...

Sep 10, 2025 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। सर्वर डाउन होने के कारण अस्पतालों और पालिकाओं ने बुधवार को जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने वाली बेवसाइट नहीं खुल पाई। इससे अस्पताल और नगर पालिकाओं में जन्म और मृत्यु प्रमाण नहीं बन पाए। प्रमाण पत्रों के लिए अस्पताल और नगर पालिकाओं में पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बुधवार को जिले में अस्पतालों और नगर पालिकाओं में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के बेवसाइट में दिक्कत रही। इससे जन्म व मृत्यु प्रमाण नहीं बन पाए। लोग सुबह से शाम तक चक्कर काटते रहे लेकिन बेवसाइट नहीं खुल पाई। इससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। विकासनगर में भी सर्वर ठप होने व बेवसाइट में दिक्कत आने से अस्पताल और नगर पालिकाओं में प्रमाण पत्र नहीं बन पाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में बुधवार को चार लोग जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आए थे। उन्हें सर्वर खराब होने के कारण बैरंग लौटना पड़ा। विकासनगर नगर पालिका में भी पांच लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंचे थे। उन्हें भी वापस लौटना पड़ा। सीएमएस उप जिला चिकित्सालय प्रदीप चौहान ने बताया कि कुल 30 लोगों में से 26 के मंगलवार को जन्म प्रमाण बन गए थे। चार लोग नए आए। उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।