ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरलोडर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ने भी तोड़ा दम

लोडर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ने भी तोड़ा दम

चकराता त्यूणी मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास शनिवार शाम को लोडश्र दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। लोडर दुर्घटना के दौरान दो लोगों की पहले ही मौके पर मौत हो गयी थी। तीन मृतकों...

लोडर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ने भी तोड़ा दम
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 28 Oct 2019 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

दो लोगों की पहले ही हो चुकी है मौत लोखंडी के पास शनिवार को हुआ था हादसा विकासनगर। कार्यालय संवाददाताचकराता-त्यूणी मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास शनिवार शाम को लोडर दुर्घटना में गंभीर घायल की मौत हो गयी है। हादसे के दौरान दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए। शनिवार शाम को विकासनगर से लोडर त्यूणी की ओर जा रहा था। कोटी गांव में चालदा महाराज के समक्ष मनायी जानी वाली चार खतों की दीपावली के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कुछ लोग लोखंडी के पास लोडर में सवार हो गये। लोखंडी से करीब पांच सौ मीटर आगे जाते ही लोडर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया था। तब दो लोगों जयपाल सिंह 26वर्ष पुत्र मोर सिंह निवासी जगथान और देवी सिंह जोशी 24वर्ष पुत्र राजू जोशी निवासी जगथान की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि गंभीर रूप घायल किशन सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी लोहारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान किशन सिंह की मौत हो गयी। जबकि छह अन्य लोगों में गोविंद सिंह, यशपाल सिंह, रोहित, संदीप, गुलाब सिंह सभी निवासी जगथान और मनीष निवासी लोहारी का उपचार चल रहा है। एसओ चकराता अनूप सिंह नयाल ने बताया कि तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें