ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरखड्ड में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

खड्ड में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

साहिया। हमारे संवाददाता

खड्ड में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 06 Jun 2018 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कालसी-साहिया-चकराता मोटर मार्ग पर चामडचील- बखायला खड्ड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का सड़ा गला शव मिला है। पुलिस ने शव को खड्ड से निकालकर शिनाख्त के लिए रखा। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सीएचसी विकासनगर की मोर्चरी में रख दिया है। बुधवार सुबह एक पशुपालक चामडचील बखायला की तरफ पशुओं के लिए चारा पती लेने जा रहा था। तभी उसे खाई में एक शव पड़ा हुआ नजर आया। पशुपालक ने धोइरा के ग्राम प्रधान मेहरसिंह को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर एसओ कालसी ऋतुराज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। शव सड़क से नीचे करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में पड़ा था। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ खाई में जाकर शव को बाहर निकालकर सड़क पर लाए। शव किसी महिला का था जो बुरी तरह से सड़ा गला हुआ था। जिसे कुछ देर सड़क पर शिनाख्त के लिए रखा गया लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई। एसओ कालसी ऋतुराज सिंह ने बताया कि मृतका का शव बिल्कुल भी पहचानने लायक नहीं है। बताया कि करीब बीस पच्चीस दिन पुराना होने के कारण शव बुरी तरह से गला हुआ है। बताया कि शव को सीएचसी विकासनगर की मोर्चरी में रख दिया है। बताया कि 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। तब भी यदि शिनाख्त नहीं होती तो पंचनामा करने के बाद शव बिसरा सुरक्षित रखकर अंतिम संस्कार किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें