Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsSeminar on International Disability Day Highlights Challenges and Demands for Disabled Community
दिव्यांगों की उपेक्षा कर रही सरकार

दिव्यांगों की उपेक्षा कर रही सरकार

संक्षेप:

अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर सहसपुर में आकाश विकलांग सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा की गई और पेंशन में वृद्धि की मांग की गई। संगोष्ठी में 250 दिव्यांगों को रजाई वितरित की गई। समिति के अध्यक्ष ने सरकार की उपेक्षा का आरोप लगाया और समाधान की मांग की।

Wed, 3 Dec 2025 06:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर आकाश विकलांग सेवा समिति की ओर से सहसपुर में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समस्याओं और संगठन को मजबूत करने की दिशा में चर्चा की गई। दिव्यांग पेंशन प्रतिमाह हजार रुपये करने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनी। संगोष्ठी के समापन पर 250 दिव्यांग रजाई वितरित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आकाश विकलांग सेवा समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें दिव्यांगों की उपेक्षा कर रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा। आरोप लगाया खातों में पेंशन विलंब से भेजने के कारण मुश्किलों से गुजरना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिव्यांगों को पीएम आवास योजना से लाभांवित नहीं किया जा सका है। पछुवादून के अधिकांश सरकारी दफ्तर दूसरी मंजिल पर हैं, जहां पहुंचने में दिव्यांगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय में जनता दरबार दूसरी मंजिल पर आयोजित किया जाता है, जहां तक पहुंचने के लिए 20 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, जो दिव्यांग जनो के लिए मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग लंबे समय से पेंशन में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। शारीरिक तौर पर अक्षम व्यक्ति को 15 सौ रुपेय में अपनी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल में ही कई लोगों के फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्रों के माध्यम से शिक्षा विभाग में नौकरी पाने का प्रकरण सामने आया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सक्षम व्यक्ति फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर वास्तविक दिव्यांगों के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। संगोष्ठी में दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान करने की मांग प्रदेश सरकार से की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हुकुम सिंह, राशिद पहलवान, राजीव गुप्ता, समीर अहमद, गाीता मौर्य, शाहरूख, संकटेश्वर प्रसाद, चमन फौजी, कालू राम आदि मौजूद रहे।