ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का स्मरण

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का स्मरण

नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।...

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का स्मरण
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरTue, 21 May 2019 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया विकासनगर। हमारे संवाददातानगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। मंगलवार सुबह नगर क्षेत्र के स्थित तिलक भवन में आयोजित पुण्य तिथि कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष संजय किशोर महेन्द्रु और ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उनका स्मरण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि भारत के विकास में स्व. राजीव गांधी के अभूतपूर्व योगदान को भूलाया नही जा सकता है। उन्होंने भारत में पंचायती राज व्यवस्था को शक्ति प्रदान करने के साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में अक्षय ऊर्जा योजना की शुरूआत कर एक नई क्रांति लाने का काम किया था। देश की विदेश नीति को मजबूती प्रदान की। युवाओं को शक्ति प्रदान करते हुए उन्होने मतदान की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का काम किया। इतना ही नहीं, देश में आधुनिक टेक्नालॉजी पूर्व प्रधानमंत्री की ही देन है। देश की एकता, अखंडता एवं देश में अमन चैन के लिए उन्होंने जो कुर्बानी दी हैं, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, देवानंद पासी, गिरीश सप्पल, लवलेश शर्मा, जमशेद अहमद, राजीव शर्मा, अनुपम कपिल, विकास शर्मा, भास्कर चुग, विपुल जैन, गुरविंदर सिंह, पम्मी, भुवन पंत, आकाशदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें