ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरएबीवीपी ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

एबीवीपी ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी अभियान के तहत मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बाबूगढ़ में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर...

एबीवीपी ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरTue, 24 Dec 2019 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाताअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी अभियान के तहत मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बाबूगढ़ में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। साथ ही आत्मरक्षा के गुर एवं शारीरिक व्यायाम सिखाने के उद्देश्य से अभाविप कार्यकर्ताओं ने नगर और आसपास के शिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात कही। प्रशिक्षक मनीष जायसवाल एवं अभाविप की प्रदेश सह मंत्री दिव्या राणा ने कहा कि आज के समय में बगैर हथियार के अपनी सुरक्षा करना मार्शल आर्ट है। आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की विधा में पारंगत होना जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक छात्रा को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। इस दौरान रजत राणा, अक्षय रोहिला, शिवानी, दीक्षिता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें