ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरसेना में भर्ती प्रशिक्षण के लिए 26युवाओं का चयन

सेना में भर्ती प्रशिक्षण के लिए 26युवाओं का चयन

यमुना फाउंडेशन व जौनसार बावर जन विकास कल्याण समिति की ओर से आर्मी में भर्ती के लिए साहिया मंडी में एक दिवसीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गयी। इस चयन प्रक्रिया में एक सौ बीस युवाओं ने हिस्सा लिया है।...

सेना में भर्ती प्रशिक्षण के लिए 26युवाओं का चयन
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 23 May 2019 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

साहिया। हमारे संवाददातायमुना फाउंडेशन और जौनसार बावर जन विकास कल्याण समिति की ओर से आर्मी में भर्ती प्रशिक्षण के लिए साहिया मंडी में एक दिवसीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गयी। इस चयन प्रक्रिया में एक सौ बीस युवाओं ने हिस्सा लिया है। जिसमे 26 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इन युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिण दिया जायेगा।कृषि मंडी साहिया में आयोजित चयन शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने सेना में भर्ती के लिए काफी दिलचस्पी दिखाई। जिसके चलते युवाओं ने चयन प्रक्रिया में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। एक सौ बीस छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोजित प्रशिक्षण में जमकर पसीना बहाया। युवाओं से दौड़,पुसअप, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। इस दौरान प्रशिक्षक कर्नल राजीव रावत ने छात्रों से जमकर अभ्यास करवाया। जिसके बाद छब्बीस युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया। चयनित किये गये 26 युवाओं को विकासनगर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें उन्हे शारिरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे बताया जायेगा। जिससे युवाओं को सेना में भर्ती के दौरान किसी तरह से दिक्कत न हो बल्कि वे आसानी से अपने टेस्ट पास कर सकें। इस मोके पर चंद्र सिंह, ओमप्रकाश, बचना शर्मा, पूरण सिंह रावत, जयपाल सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें