Vikasnagar News: सेलाकुई पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए
हिन्दुस्तान, विकासनगर
Vikasnagar News: सेलाकुई पुलिस ने गैर-जमानती वारंटों के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिव्यांश थपलियाल, पंकज कुमार और दीपक सिंह पाल के रूप में हुई है। दिव्यांश और पंकज पर एनआई एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि दीपक पर एनआई एक्ट के साथ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से जुड़े मामले भी हैं। तीनों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया।

Vikasnagar News: सेलाकुई। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। तीनों आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे। उन्हें संबंधित न्यायालयों में पेश गया। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वाली कॉलोनी, भाऊवाला निवासी दिव्यांश थपलियाल, बायाखाला राजा रोड, सेलाकुई निवासी पंकज कुमार और हरिपुर, सेलाकुई निवासी दीपक सिंह पाल शामिल हैं। दिव्यांश और पंकज के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं, दीपक सिंह पाल के खिलाफ एनआई एक्ट के साथ ही धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है।


