Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsScience Exhibition at Maharishi Aurobindo Ghosh Inter College Showcases Student Talent
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

संक्षेप: महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज, डाकपत्थर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने मॉडल और आकृतियाँ बनाकर विज्ञान के विकास को प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने इसे सामाजिक और नैतिक कौशल विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया। सीनियर वर्ग में मानसी भाटी और जूनियर में आयुष चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Tue, 11 Nov 2025 07:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज, डाकपत्थर (विकासनगर) में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की आकृतियाँ और मॉडल बनाकर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास को दर्शाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने कहा कि प्रदर्शनी छात्रों के लिए समूह में मिलकर कार्य करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे विद्यार्थियों में सामाजिक और नैतिक कौशल विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं, मॉडलों, प्रयोगों और खोजों को जनता के सामने प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त करते हैं। विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाटक प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ समय-समय पर विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में मानसी भाटी, प्रिंसी शर्मा और भौमिक डबराल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महक जोशी और कार्तिक दूसरे, जबकि वंश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आयुष चौहान प्रथम, अंशुल द्वितीय और शुभम नेगी तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में कुशलानंद पुरोहित और अमित कोठियाल मौजूद रहे। मौक पर कुंवर सिंह राय, भरत सिंह चौहान, शूरवीर तोमर, सरिता, एकता चौहान, चेतन रमोला, बिंतोश गैरोला, शीतल शर्मा, कमल सिंह बिष्ट, मनीषा नेगी और रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।