ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपालिका क्षेत्र में किया सेनेटाइजेशन कार्य

पालिका क्षेत्र में किया सेनेटाइजेशन कार्य

विकासनगर। कोरोना से बचाव को नगर पालिका विकासनगर और हरबर्टपुर का सेनेटाइजेशन कार्य जारी है। नगर पालिका प्रशासन की टीमें नगर सहित सम्पूर्ण पालिका क्षेत्र को लगातार सेनेटाइज कर रही हैं। शनिवार को भी...

पालिका क्षेत्र में किया सेनेटाइजेशन कार्य
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 11 Apr 2020 01:38 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना से बचाव को नगर पालिका विकासनगर और हरबर्टपुर का सेनेटाइजेशन कार्य जारी है। नगर पालिका प्रशासन की टीमें नगर सहित सम्पूर्ण पालिका क्षेत्र को लगातार सेनेटाइज कर रही हैं। शनिवार को भी विकासनगर पालिका टीम ने अस्पताल रोड, सैय्यद रोड, पालिका मार्किट, मुख्य बाजार आदि कॉलोनियों में सेनेटाइजेशन कराया। पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी वायरस के मद्देनजर जारी लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें