Vikasnagar News: शिमला बाईपास फोरलेन से पछुवादून की आर्थिक गतिविधियों में उछाल आया : पुंडीर
Vikasnagar News: सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीता जाता है। केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर भी चर्चा की। विधायक ने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

Vikasnagar News: सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से ही चुनाव जीता जाता है। सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहते हुए जनता के बीच जाना चाहिए। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार के गठन के बाद से ही वैश्विक राजनीति में भारत नेतृत्वकर्ता की भूमिका में आया है। केंद्र की योजनाओं का लाभ उत्तराखंड की जनता को भी मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि शिमला बाईपास को फोरलेन के तौर पर विकसित करने के बाद पूरे पछुवादून की आर्थिक गतिविधियों में उछाल आया है। स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मुहैया हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने भी हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं लागू की हैं। भाजपा के लगातार दोनो कार्यकाल प्रदेश के विकास के लिहाज से स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ही इन नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को जन प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा। कहा कि कार्यकर्ता हमेशा ही सरकार और जनप्रतिनिधि के बीच की कड़ी होते हैं। इस दौरान सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मोहन कैंतुरा, अक्षय गोस्वामी, जिला मंत्री युवा मोर्चा सागर ठाकुर, धीरज ठाकुर, अभिषेक, हर्षित कण्डवाल आदि मौजूद रहे।


