
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश
एएनपीआर कैमरों की स्थिति जानने और मटक माजरी में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के कारण आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला ने अधिकारियों के साथ दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क...
एएनपीआर कैमरों की स्थिति जानने और मटक माजरी में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने पर शुक्रवार को आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना स्थलों पर सड़क सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग ने धर्मावाला, कुल्हाल, कटापत्थर और हरिपुर में एएनपीआर कैमरे लगाए हैं। जिनके माध्यम से यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के ऑटोमेटेड चालान किए जा रहे हैं। एआरटीओ अनिल नेगी ने बताया कि धर्मावाला और कुल्हाल में लगे एएनपीआर कैमरों द्वारा अप्रैल 2025 से आज तक 22 हजार से अधिक चालान किए गए हैं।

जबकि, कटापत्थर और हरिपुर में भी विगत दो माह में चार हजार चालान किए गए हैं। आरटीओ अनिता चमोला ने निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को मटक माजरी दुर्घटनास्थल पर सड़क सुरक्षात्मक कार्य किए जाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन विकासनगर अनिल सिंह नेगी, परिवहन कर अधिकारी जितेन्द्र बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुशील निरंजन सहित प्रवर्तन दल चकराता एवं सचल दल तिमली के प्रवर्तन कार्मिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


