समाज को आगे बढ़ाने के लिए जाति भेद दूर करना होगा : डॉ. शैलेंद्र
-संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राम कथा मैदान में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित लन आयोजित विकासनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विकासनगर की ओर
आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए जाति भेद दूर करना होगा। यह बात उन्होंने शनिवार को संघ द्वारा डाकपत्थर रोड स्थित राम कथा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कही। डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि समाज ईश्वर का ही स्वरूप है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी उद्देश्य के लिए संघ कार्य कर रहा है। राष्ट्र को जगाना ही संघ का काम है ताकि प्रत्येक व्यक्ति भारत को परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य करे। विशिष्ट अतिथि निरंजनी सन्यास आश्रम गंगोत्री की साध्वी रेणुका ने कहा कि आज सनातन धर्म में हिंदुओं को जगाने के लिए हिंदू सम्मेलन आयोजित करने पड़ रहे हैं, यह अपने आप में गहन चिंतन का विषय है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


