Vikasnagar News: 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Vikasnagar News: रोटरी दून विकास क्लब ने विकासनगर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने छात्रों को बड़े सपने देखने और मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस समारोह में 93 छात्रों को सम्मानित किया गया।

Vikasnagar News: रोटरी दून विकास क्लब विकासनगर की ओर से शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालीपुर में विकासनगर ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक विकासनगर के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 16 विद्यालयों के 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। रोटरी दून विकास क्लब के अध्यक्ष प्रशांत कुमार जैन ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम संयोजक सुदेश चौधरी रहे, जबकि संचालन संजय परमार ने किया। विद्यालय प्रबंधक संजीव पाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू, क्लब के सचिव दीपक मेंहदीरत्ता, संजय परमार, संजीव पाल, सुरेश रावत, डॉ. दिनेश भंडारी, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।


