ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरआंगनबाड़ी केन्द्रों में रौपे गये पौधे

आंगनबाड़ी केन्द्रों में रौपे गये पौधे

ब्लॉक के हरबर्टपुर परिक्षेत्र प्रथम के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पौधा रोपण अभियान चलाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प...

आंगनबाड़ी केन्द्रों में रौपे गये पौधे
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 23 Jan 2019 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाताब्लॉक के हरबर्टपुर परिक्षेत्र प्रथम के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पौध रोपण अभियान चलाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। हरबर्टपुर प्रथम अंर्तगत आंगनबाड़ी केन्द्र बांसोवाला, प्रतीतपुर, धर्मावाला, एटनबाग, बंशीपुर व हरबर्टपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के अंतिम दिन पौधा रोपण किया गया। हरबर्टपुर केन्द्र पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व नगर पालिका सभासद विपुल अग्रवाल ने पौधा रोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने पौधा रोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। उन्होंने मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजमेर सिंह, नीलम, आशा, रजनी, सिंधु, रीना, कृष्णा, गुलनाज, ममता, आंचल, सुमन, उमा, सुधा, सुमन, कलिमा, मीला, रीता आदि मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें