Vikasnagar News: सहसपुर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी
Vikasnagar News: कोतवाली सहसपुर के प्रतीतपुर धर्मावाला में अज्ञात चोरों ने एक रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर 1,500 रुपये नकद और हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Vikasnagar News: कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के प्रतीतपुर धर्मावाला में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में आदित्य सैनी पुत्र सुंदर लाल सैनी ने बताया कि वह 29 जुलाई की शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। 30 जुलाई की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले। अंदर जांच करने पर गल्ले से करीब 1,500 रुपये नकद के अलावा आरी, आरी ब्लेड, जाली कटर, प्लास, पाना-चाबियां, पेचकस समेत अन्य औजार गायब मिले।इसी
दौरान बगल में स्थित नानक सिंह पुत्र बाबूराम की दुकान के भी ताले टूटे मिले। जांच करने पर गल्ले से करीब 2,000 रुपये नकद के अलावा तंबाकू, बीड़ी, काजू, बादाम, सिगरेट, तेल, लाइटर, तिरपाल तथा गोदाम की दो चाबियां चोरी होना पाया गया। कोतवाल सहसपुर प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


