Vikasnagar News: सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को उपहार देकर नवाजा

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: शुक्रवार को लांघा और धर्मावाला संकुल से सेवानिवृत्त दो शिक्षकों मीरा बिष्ट और वीणा बड़थ्वाल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्रों ने उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष मधु पटवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति शिक्षकों के ज्ञान और संस्कार की अमरता का प्रतीक होती है।

Vikasnagar News: सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को उपहार देकर नवाजा

Vikasnagar News: ब्लॉक क्षेत्र के लांघा और धर्मावाला संकुल से सेवानिवृत्त दो शिक्षकों को शुक्रवार को विदाई दी गई। दोनों ही संकुलों में शिक्षकों के लिए आयोजित विदाई समारोह में अन्य विद्यालयों के शिक्षकों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौल की शिक्षिका मीरा बिष्ट और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंजाग्रांट की शिक्षिका वीणा बड़थ्वाल की राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुई। दोनों शिक्षिकाओं के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक शिक्षक के लिए विराम नहीं बल्कि उसके ज्ञान-संस्कार की अमरता का प्रमाण होती है।

विद्यालय की दीवारें भले ही उसका सान्निध्य खो दें, लेकिन उसकी दी गई सीख, संस्कार और आदर्श कभी विस्मृत नहीं होते। ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल ने कहा कि, विद्यालय की चौखट से लेकर समाज के हर कोने तक, शिक्षक की छवि कभी धुंधली नहीं होती। सेवानिवृत्ति वह क्षण होता है जब उनके द्वारा बोए गए बीज वटवृक्ष बन चुके होते हैं, और उनकी वाणी की गूंज सदियों तक सुनाई देती है। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता, जिला संगठन मंत्री सत्यजीत चौहान, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह राय, संगठन मंत्री सुरजीत सिंह, नीलम गुलेरिया, ब्रह्मपाल, वरुण कौशिक ,महेंद्र कौर, अनीता डोभाल, सरोज शर्मा, विजय तोमर, कुसुम लता खंडूड़ी, वंदना शर्मा ,अशोक, कविता तोमर, शशि मुयाल, सावित्री, सरोजनी भट्ट, शशिबाला, इशरत जहां, पूनम, गिरीश मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को उपहार देकर नवाजा