Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsResidents of Tungra Demand Action Against Illegal Mining and Land Misuse in Purodi Area
सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई हो

सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई हो

संक्षेप:

ग्रामसभा टुंगरा के ग्रामीणों ने एसडीएम चकराता को ज्ञापन सौंपकर पुरोड़ी क्षेत्र में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध खनन और दुरुपयोग की शिकायत की। उन्होंने भूमि का सीमांकन कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Dec 08, 2025 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

ग्रामसभा टुंगरा के ग्रामीणों ने ग्राम ठाणा सीट के अंतर्गत पुरोड़ी क्षेत्र में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध खनन और दुरुपयोग की शिकायत करते हुए एसडीएम चकराता को ज्ञापन सौंप भूमि का सीमांकन कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले में जांच कर कार्यवाई की बात कही है। तहसील कालसी के अंतर्गत ग्राम टुंगरा के ग्रामीणों ने एसडीएम चकराता कालसी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि ठाणा सीट के अंतर्गत स्थित पुरोड़ी क्षेत्र में कुछ भूमि जो शासन द्वारा पट्टे पर दी गई थी उसका कुछ लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्हें संदेह है कि उक्त भूमि पर अवैध निर्माण कार्य एवं अवैध खनन की गतिविधियां भी चल रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जो कि पट्टे की शर्तों एवं सरकारी नियमों का उल्लंघन है। साथ ही यह भी पाया गया है कि सरकारी (बंजर) भूमि का भी खनन एवं निर्माण कार्यों ने अनुचित उपयोग किया जा रहा है, जिससे पर्यावरणीय क्षति होने के साथ-साथ ग्राम की सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने मांग की कि उक्त पट्टे की भूमि का सीमांकन तहसील प्रशासन द्वारा शीघ्र कराया जाए, ताकि भविष्य में इसका अनुचित उपयोग न हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान टुंगरा विवेक रावत, सदस्य जिपं मंगरोली वीरेंद्र रावत, खजान रावत, अनूप भारती, दिनेश भारती, दिग्विजय रावत, रमेश रावत, चुन्नीलाल रावत, दिलीप सिह, मनीष रावत, रमेश रावत, आदि शामिल रहे। एडीएम चकराता-कालसी प्रेम लाल ने कहा कि संबंधित पटवारी को निर्देशित कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।