ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगर शहीद भगत सिंह को याद किया

शहीद भगत सिंह को याद किया

शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण...

 शहीद भगत सिंह को याद किया
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 27 Sep 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका नाम सदैव जीवित रहेगा। महासचिव एडवोकेट कुलविंदर सिंह ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान के किस्से सुनाए। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, शिवली जैदी, असद खान, अनिल कुमार, सुनील चौहान, रोशन चौहान, अनामिका, अनीता देवी, शिवानी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें