ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरशीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ गुस्से में लोग

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ गुस्से में लोग

शीशमबाड़ा ट्रीटमेंट प्लांट के खिलाफ पछुवादून जन कल्याण संगठन का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच उनके आंदोलन को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के बाद अब जनवादी महिला समिति ने...

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ गुस्से में लोग
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 05 Jul 2018 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शीशमबाड़ा ट्रीटमेंट प्लांट के खिलाफ पछुवादून जन कल्याण संगठन का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच उनके आंदोलन को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिलता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के बाद अब जनवादी महिला समिति ने भी उन्हें समर्थन दे दिया है। समिति ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां जबरन प्लांट लगाकर लोगों के जीवन में जहर घोल दिया गया है।गुरुवार को पछुवादून जन कल्याण संगठन से जुड़े लोगों ने सरकार, दून नगर निगम और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शीशमबाड़ा प्लांट के पास धरनास्थल पहुंची जनवादी महिला समिति की प्रदेश सचिव इंदू नौटियाल बोलीं, इस आंदोलन में महिलाओं को आगे आकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी तो यह अपना लक्ष्य भी हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद शीशमबाड़ा में जबरन ट्रीटमेंट प्लांट लगा दिया गया। यह प्लांट कहीं भी मानकों को पूरा नहीं करता है। इसलिए इसे तत्काल बंद किया जाए या फिर दुर्गंध रोकी जाए। नहीं तो महिला समिति भी पूरी तरह इस आंदोलन में कूदकर इसे जनांदोलन बनाएंगी। इस मौके पर पछुवादून जन कल्याण संगठन की ओर से उपाध्यक्ष सुंदर थापा, रविंद्र भट्ट, सपना शर्मा, जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान, प्रेम सिंह नेगी, जगदीश पाल, विजयपाल सिंह बर्तवाल, सुनीता सकलानी, आशा देवी, रेखा भट्ट, राजेश्वरी, परमेश्वरी, सुनीता देवी, लता और आशा कंडारी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें