ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरअधिशासी अधिकारी का घेराव किया

अधिशासी अधिकारी का घेराव किया

नगर पालिका परिषद की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर पक्का भवन निर्माण किये जाने के खिलाफ उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने अधिशासी अधिकारी का घेराव किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व पालिका...

अधिशासी अधिकारी का घेराव किया
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 04 Jan 2018 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका परिषद की जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का भवन निर्माण किये जाने के खिलाफ उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व पालिका कर्मचारी के अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया जाता है तो संघ व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। इस मामले में अधिशासी अधिकारी का कहना है कि अवैध निर्माण को हटाने के लिए पालिका अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा है। जिसे बोर्ड की आगामी छह जनवरी को आयोजित बैठक में रखा जायेगा। कहा कि बोर्ड यदि अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पास करता है तो अवैध अतिक्रमण को तत्काल ध्वस्त किया जायेगा। पालिका परिषद की सरकारी जमीन पर एक पूर्व कर्मचारी ने अवैध कब्जा कर वहां पर पक्के भवन का निर्माण कर दिया है। जिसके खिलाफ स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी का घेराव किया है। कर्मचारी संघ ने अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर सरकारी जमीन को पालिका के कब्जे में लेने की मांग की है। इससे पूर्व कर्मचारी संघ शहरी विकास मंत्री व शहरी विकास विभाग को भी शिकायती पत्र भेजकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग कर चुका है। संघ ने चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण तत्काल न हटाया गया तो संघ व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य का कहना है कि अवैध कब्जाधारी सेवा निवृत कर्मचारी की पेंशन और फंड आदि रोके गये हैं। उसने लिखित में दिया था कि वह अवैध अतिक्रमण स्वयं हटायेगा। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। आर्य ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारी का कहना है कि पालिका के कई अन्य कर्मचारियों ने भी अवैध कब्जे कर अवैध निर्माण किये हैं उन्हे भी हटाया जाय। कहा कि अवैध कब्जों को चिह्नित किया जा रहा है। पालिका के कर निरीक्षक को चिह्नीकरण की जिम्मेदारी दी गयी है। कहा कि पालिका बोर्ड में अवैध निर्माण ध्वस्त करने का प्रस्ताव पारित होने पर तहसील व पुलिस प्रशासन की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त किया जायेगा।घेराव करने वालों में संघ के अध्यक्ष सतीश पारछा, कमलराज, सुरेश गौतम,जयसिंह, सुमित्रा, कुंता, बालादेवी, रोहित, सत्यपाल, राजकुमार आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें