प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतिभा को विकसित करना जरूरी

Apr 06, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

विकासनगर, संवाददाता।हीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को रिसेंट एडवां

प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतिभा को विकसित करना जरूरी

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में सोमवार को रिसेंट एडवांस इन केमिस्ट्री विषय पर पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में त्रिवली शर्मा प्रथम, शमा परवीन द्वितीय, प्रिया राठौर तीसरे स्थान पर रही। मॉडल प्रतियोगिता में मनीष कुमार प्रथम, शैली सिंह द्वितीय और उदय प्रताप ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन में निर्णायक के तौर पर डॉ. विनोद सिंह रावत, डॉ. डीके भाटिया, डॉ. पीएस चौहान, डॉ. नेहा कुकरेती शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।