ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरशीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ रैली

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ रैली

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ पछुवादून जन कल्याण संगठन ने आंदोलन तेज कर दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई बाजार में पुतले के साथ रैली निकाल सरकार से विरोध दर्ज कराया। इसके बाद शहीद सत्येंद्र चौक...

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ रैली
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 25 Jul 2018 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ पछुवादून जन कल्याण संगठन ने आंदोलन तेज कर दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई बाजार में पुतले के साथ रैली निकाल सरकार से विरोध दर्ज कराया। इसके बाद शहीद सत्येंद्र चौक पर पुतला दहन किया गया।मंगलवार को संगठन कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय सेलाकुई में एकत्र होकर वहां से शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ रैली निकाली। उन्होंने इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। एक माह से आंदोलन चलने के बाद भी सरकार ने न तो इस प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध को रुकवाया और न ही इसे बंद किया। इस रैली में प्रेम सिंह नेगी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक नेगी, अमित पंवार, हरीश बिष्ट, ममता त्यागी, चंपा बर्तवाल, सरिता रावत, विद्यावती रावत, बीना बमराड़ा, सुनीता सकलानी, रेखा भट्ट, कल्पना थापा, ज्योति देवी और सरोजनी कठैत समेत कई लोग शामिल रहे।

‘लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार

सेलाकुई में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पछुवादून जन कल्याण संगठन ने कहा कि सरकार किसी की सुनने को तैयार नहीं है। इसका विरोध करने पर लोगों को जेल में डाला जा रहा है। बीते शनिवार से संगठन सचिव जेल में हैं। पछुवादून के लोग खुले में अच्छी आबोहवा लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह लोगों की जिंदगी का सवाल है। मगर, दूसरी तरफ सरकार ने जबरन देहरादून शहर के कूड़े के लिए पछुवादून में ट्रीटमेंट प्लांट लगा दयिा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैम्को कंपनी और शासन-प्रशासन की मिलीभगत के कारण पछुवादून के लोगों की जिंदगी को मुहाल कर दिया गया है। सरकार के किसी भी उत्पीड़न से लोग डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें