नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

रघुवीर सिंह रावत ने रडू गांव में नव निर्मित छत्रधारी चालदा महासू देवता के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबकर रातभर जागरण करते रहे। पूजा विधि के बाद विभिन्न देवताओं की पालकी मंदिर में विराजमान की गई।

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

रघुवीर सिंह रावत रडू गांव में छत्रधारी चालदा महासू देवता के नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तहत बुधवार को शिखा और दिशाए पूजन विधि-विधान से किया गया। इस दौरान शुभ मुहूर्त पर चार महासू समेत शेडकूडिया देवताओं के डोरियों के साथ ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अनुष्ठान किया।

कार्यक्रम का महत्व

इस मौके पर चार महासू, शेडकूडिया की जय-जयकार करते हुए श्रद्धालु और स्थानीय लोग भक्ति भाव में डूबे रहे। रडू के ग्रामीणों और बाहर से आये श्रद्धालुओं ने पूरी रात्रि जागरण कर देव स्तुति की। इस दौरान मंदिर परिसर में लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। देव हारुल पर श्रद्धालु रात भर लोक नृत्य करते रहे। शिखा ओर दिशाएं पूजन के बाद शेडकुड़िया महाराज की पालकी और बाशिक महासू, बौठा महासू, पवासी महासू, चालदा महासू के डोरिए, देव चिह्न मंदिर में विराजमान करने बाद विधवित पूजा अर्चना की गई। गुरुवार को चारों महासू के डोरिए और शेडकुड़िया महाराज की पालकी अपने मूल मंदिर को प्रस्थान करेंगे। चालदा महासू देवता सेवा समिति रडू की ओर से विशाल भणडारे की बेहतरीन व्यवस्था की गई। बजीर शाठी बिल दीवान सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, बजीर शेडकूडिया महाराज रायगी के हरीशचंद्र शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उपस्थित लोग

मौके पर स्याणा केदार सिंह राणा, मेजर सिंह, सूरत राम जोशी, सूरत सिंह राणा, भोपाल जोशी, जयलाल जोशी, पूरण राणा, पृथ्वी सिंह राणा, प्रताप जोशी, दीवान राणा, कृपाल राणा, जगत सिंह, मोहर सिंह राणा, बुद्धि सिंह राणा, अजय ठाणी, जितेंद्र सेमवाल, शांति राम डोभाल आदि मौजूद रहे।

FAQs

रडू गांव में किस देवता का मंदिर बनाया गया है?
रडू गांव में छत्रधारी चालदा महासू देवता का मंदिर बनाया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।