ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरमध्य प्रदेश से लौटे युवक को होम क्वारंटाइन किया

मध्य प्रदेश से लौटे युवक को होम क्वारंटाइन किया

विकासनगर। शहर क्षेत्र के अंर्तगत निवास करने वाला एक युवक मंगलवार को इंदौर मध्यप्रदेश से अपने घर लौट आया। युवक का उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। युवक को पूरी तरह से स्वस्थ...

मध्य प्रदेश से लौटे युवक को होम क्वारंटाइन किया
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरTue, 28 Apr 2020 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर का एक युवक मंगलवार को इंदौर मध्य प्रदेश से अपने घर लौट आया। युवक का उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। युवक को पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया। युवक ने चिकित्सकों को बताया कि वह इंदौर में होटल में नौकरी करता है। जहां उसे होटल के अंदर ही क्वारंटाइन किया गया था। क्वारंटाइन के बाद उसने मध्य प्रदेश सरकार से घर आने की अनुमति ली। जिसके बाद वह घर लौटा है। चिकित्सकों ने युवक के पूरी तरह से स्वस्थ पाये जाने के बाद उसे होम क्वारंटाइन कर दिया है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि युवक एकदम स्वस्थ है। उसे होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गये हैं। बताया कि युवक को समझा दिया गया है कि क्वारंटाइन अवधि के अंदर वह घर से बाहर नहीं निकलेगा और परिजनों से लेकर कहीं भी लोगों के संपर्क में नहीं आयेगा। अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें