ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरधार्मिक टिप्पणी के खिलाफ हरबर्टपुर में प्रदर्शन

धार्मिक टिप्पणी के खिलाफ हरबर्टपुर में प्रदर्शन

ब्राह्मण समाज के खिलाफ भाजपा पदाधिकारी की अभद्र टिप्पणी को लेकर कई संगठनों ने हरबर्टपुर चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन पदाधिकारियों ने धार्मिक भावनों...

धार्मिक टिप्पणी के खिलाफ हरबर्टपुर में प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 16 Apr 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्राह्मण समाज के खिलाफ भाजपा पदाधिकारी की अभद्र टिप्पणी को लेकर कई संगठनों ने हरबर्टपुर चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन पदाधिकारियों ने धार्मिक भावनों को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता के पुतले को भी आग के हवाले किया गया।

शुक्रवार सुबह ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रिकेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल हरबर्टपुर, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, उत्तराखंड प्रगतिशील मंच आदि संगठनों ने चौक बाजार में प्रदर्शन कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी और एक पंचायत प्रतिनिधि के पति ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। एक जिला स्तरीय पदाधिकारी की इस प्रकार की बयानबाजी को हिन्दू समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि जल्द प्रशासन ने मामले में गंभीरता से कार्रवाही नहीं की, तो संगठन आंदोलन तेज करने को विवश होंगे।

प्रदर्शन में व्यापार मंडल महामंत्री अमित कपिल, सभासद मेघश्याम शर्मा, अखिल गोयल, नीरज थापा, सुबीर दास, समाज सेवी नीरज रोहिला, जीतेन्द्र कुमार रिंकू, रविंद्र पाल, बजरंगी, कुलदीप सिंह, गिरीश डालाकोटी, मनीष शर्मा, राकेश अमोली, संजय भम्भोरिया, पंकज भट्ट आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें