Vikasnagar News: पात्र लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ देने को लेकर तहसील का घेराव

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ को वास्तविक पात्र गरीबों तक पहुँचाने की मांग करते हुए जन संघर्ष मोर्चा ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मोर्चा ने चयन सूची में अपात्र लोगों के नाम हटाने और पात्र परिवारों को प्राथमिकता देने की माँग की। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सूची की जांच की जाएगी।

Vikasnagar News: पात्र लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ देने को लेकर तहसील का घेराव

Vikasnagar News: प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक पात्र गरीबों तक पहुंचाने की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसील का घेराव किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी देहरादून को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को सौंपते हुए चयन सूची की निष्पक्ष जांच और तहसील स्तर पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया गया कि विकासनगर ब्लॉक की प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में कई वास्तविक पात्र लोगों के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि कुछ सरकारी नौकरीपेशा लोगों, उनके परिजनों तथा दो-तीन मंजिला मकानों के मालिकों के नाम सूची में शामिल हैं।

नेगी ने कहा कि कुछ साधन-संपन्न लोगों ने कथित रूप से अपने वास्तविक पक्के मकानों के बजाय पुराने टीन शेड, गौशालाएं अथवा जर्जर भवन दर्शाकर योजना का लाभ लेने के लिए अपने नाम सूची में शामिल करा लिए। उन्होंने मांग की कि पूरी चयन सूची की गहन जांच कर अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाए जाएं तथा पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सूची की जांच कराई जाएगी और पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, केसी चंदेल, आरपी भट्ट, अकरम सलमानी, टीकाराम उनियाल, भजन सिंह नेगी, महेंद्र सिंघल, हाजी असद, विनोद रावत, प्रवीण शर्मा पिन्नी, सलीम खान, इदरीश, सुरेशानंद बेलवाल, महेंद्र भंडारी, मुमताज, अनिल गौड़, कारी शहजाद, प्रमोद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, पी.के. गोस्वामी, सोमपाल, वाहिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: पात्र लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ देने को लेकर तहसील का घेराव