बरोटीवाला में हॉट मिक्स प्लांट और टोल प्लाजा बंद हो

Dec 08, 2025 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

बरोटीवाला में हॉट मिक्स प्लांट और टोल प्लाजा के कारण क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। जिलापंचायत सदस्य सुमित नेगी के नेतृत्व में लोगों ने तहसील में धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनशन और भूख हड़ताल करेंगे।

बरोटीवाला में हॉट मिक्स प्लांट और टोल प्लाजा बंद हो

बरोटीवाला में बने हॉट मिक्स प्लांट और चौराहे पर बने टोल प्लाजा से हो रही परेशानी को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को क्षेत्रवासियों ने जिलापंचायत सदस्य जस्सोवाला सुमित नेगी के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन कर एक दिवसीय धरना दिया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है वह क्रमिक अनशन और इसके बाद भूख हड़ताल को बाध्य होंगे। धरने को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी ने बताया कि बरोटीवाला में शीतला नदी के किनारे लगाया हॉट मिक्स प्लांट आसपास के लोगों के लिए आफत बन चुका है।

प्लांट से उठने वाले धुंए और बदबू से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। इससे बाग और फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कहा कि पहले भी इस संबंध में तहसील प्रशासन को हॉट मिक्स प्लांट हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं बरोटीवाला चौक पर खनन वाहनों के लिए अवैध रूप टोल बना रखा है। जहां रोज सैकड़ों बड़े वाहन खड़े रहते हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बने हुए हैं। सभी खनन वाहन बरोटीवाला क्षेत्र से गुजरते हैं। यह रातभर चलते रहते हैं। जिससे लोगों की सड़क, पानी के नल टूट रहे हैं और उनकी नींद भी खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग को लेकर वह कई बार तहसील प्रशासन को अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक क्षेत्र में हॉट मिक्स प्लांट और टोल टैक्स को बंद नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि आज एक दिवसीय धरना दिया गया है। इसके बाद क्रमिक अनशन और इसके बाद भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। धरना-प्रदर्शन में विनय कुमार, हिमांशु कुमार संजय, दलीप सिंह, अमित, नितिन, शेर सिंह, भूपाल सिंह, कश्मीर सिंह, देव सिंह, साहिल, गोविंद सिंह, सौरभ, आशा चौहान, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;