ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरसमाल्टा के नव निर्मित मंदिर में की प्राण प्रतिष्ठा

समाल्टा के नव निर्मित मंदिर में की प्राण प्रतिष्ठा

चालदा महासू महाराज के 23 नवंबर को समाल्टा मंदिर में विराजमान होने के लिए ग्रामीण इन दिनों जोर शोर से तैयारियां कर रहे...

समाल्टा के नव निर्मित मंदिर में की प्राण प्रतिष्ठा
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 28 Oct 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

2011 में शुरू हुआ था मंदिर का निर्माण, डोरिया महाराज की हुई प्राण प्रतिष्ठा

चालदा महासू महाराज के समाल्टा प्रवास के लिए तैयारियों में जुटे ग्रामीण

साहिया। संवाददाता

चालदा महासू महाराज के 23 नवंबर को समाल्टा मंदिर में विराजमान होने के लिए ग्रामीण जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं। समाल्टा में नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में गुरुवार को विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए बुधवार को ही देव डोरिया समाल्टा पहुंचे थे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर ने बताया कि करीब छह दशक बाद चालदा महासू महाराज का समाल्टा में प्रवास होगा। इसके लिए वर्ष 2011 से गांव में मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गुरुवार को धार्मिक रीति रिवाजों के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा के डोरिया महाराज मंदिर में विराजमान हुए। सैकड़ों ग्रामीणों ने देव डोरिया के दर्शन कर खुशहाली की मन्नत मांगी। इस दौरान कलम सिंह चौहान, भगत सिंह, केशव राम जोशी, केशर सिंह, चतर सिंह, अतर सिंह, प्रताप सिंह, अनिल तोमर, आनंद सिंह, रणवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें