Political and Social Tributes Paid to Former PM Manmohan Singh in Pahadwaadun पछुवादून में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsPolitical and Social Tributes Paid to Former PM Manmohan Singh in Pahadwaadun

पछुवादून में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पछुवादून में श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस ने तिलक भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरFri, 27 Dec 2024 06:38 PM
share Share
Follow Us on
पछुवादून में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पछुवादून में राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस कमेटी ने तिलक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष कितेश जायसवाल ने कहा कि मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री होने के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी। उदारीकरण की नीति से ही आज देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। कहा कि राजनैतिक दांव पेंच से दूर रहने के बावजूद उन्होंने दस साल तक देश की बागडोर संभाली। प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि जब देश की वित्तीय हालत सबसे खराब दौर में पहुंच गई थी, तब मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री का पद संभाला और जनता को किसी परेशानी में डाले बगैर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाए। कहा कि साल 1991 की उद्योग नीति आज स्कूल, कॉलेज के पाठ्यक्रमों में शामिल है, जिससे छात्र अर्थशास्त्र का ज्ञान ले रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, सुरेंद्र शर्मा, धीरज बॉबी नौटियाल, संजय जैन, संयम जैन, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।