गुमशुदा महिला सकुशल बरामद
सेलाकुई संवाददाता। सेलाकुई पुलिस ने क्षेत्र से एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद करते हुए

सेलाकुई पुलिस ने क्षेत्र से एक गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया। सकुशल बरामदगी पर परिजनों से पुलिस का आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने बताया कि भूपेश मिश्रा निवासी तेलपुरा राधाकृष्ण वाटिका राजारोड देहरादून ने थाने पर अपनी पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि वह बिना बताए घर से चली गई। सूचना के बाद टीम का गठन किया गया। टीम ने गुमशुदा महिला के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। साथ ही महिला के रिश्तेदारों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की।
जिसके बाद पुलिस ने महिला को सेलाकुई क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


